MP police 2025 मध्यप्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा – पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 (PCRT 2025) पोस्ट में हम भर्ती से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियां विस्तार से देखेंगे – जैसे कि आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, पात्रता, चयन प्रक्रिया, शुल्क, पदों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक दक्षता मापदंड।

 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 सितम्बर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितम्बर 2025
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 04 अक्टूबर 2025
  • लिखित परीक्षा प्रारंभ: 30 अक्टूबर 2025 से

इन तिथियों को ध्यान में रखकर ही उम्मीदवारों को अपने आवेदन और तैयारी की योजना बनानी चाहिए।

 कुल पदों का विवरण

  • इस बार पुलिस विभाग ने कुल 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें आरक्षक (जीडी) के पद SAF/GD और DEF/GD श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं।
  • Constable (GD) – SAF (केवल पुरुषों के लिए): 700 पद
  • Constable (GD) – DEF: 6800 पद
  • आरक्षण का लाभ SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों को मिलेगा।
  • महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण है।
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10% तथा होमगार्ड्स के लिए 15% आरक्षण उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

  • भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है:
  • सामान्य वर्ग: ₹500/-
  • SC/ST/OBC/EWS (केवल MP निवासी): ₹250/-
  • विभागीय परीक्षा शुल्क (UR के लिए): ₹200/-
  • विभागीय परीक्षा शुल्क (SC/ST/OBC/EWS MP निवासी): ₹100/-
  • MP Online Portal शुल्क: ₹60/- (कियोस्क से) या ₹20/- (Citizen Login से)

शैक्षणिक योग्यता

Constable (GD):

  • सामान्य वर्ग, OBC और SC उम्मीदवार: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
  • ST उम्मीदवार: 8वीं कक्षा उत्तीर्ण

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष (UR पुरुष)
  • महिलाओं और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
  • महिलाओं के लिए अधिकतम आयु: 38 वर्ष
  • विशेष परिस्थितियों में (जैसे अंतरजातीय विवाह, वीरता पुरस्कार विजेता आदि) अधिकतम आयु छूट 43 वर्ष तक हो सकती है।

परीक्षा पैटर्न (Written Exam)

लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के रूप में होगी।

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • विषयवार अंक वितरण:
  • सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति: 40 अंक
  • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि: 30 अंक
  • विज्ञान एवं अंकगणित: 30 अंक

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.